कुद्धा गौशाला का एडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश।
बरेली । अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह ने शुक्रवार को तहसील आंवला के विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के ग्राम कुद्धा स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंशों की संख्या, रख-रखाव, चारा-पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।एडीएम ने गौशाला संचालक को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने तथा शासन की मंशानुरूप…