बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन, महिला मोर्चा, जनपद बरेली द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सरिता सक्सेना को मंडल महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन की जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि सरिता सक्सेना की सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि सरिता सक्सेना संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। साथ ही उनसे संगठन के संविधान, नियमों एवं निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सरिता सक्सेना को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा, बरेली में सरिता सक्सेना मंडल महासचिव नियुक्त