Headlines

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार।

बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगने के बाद उसके साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, रात करीब 2:25 बजे भाखड़ा नदी पुल के पास ग्राम नौगवा जाने वाले मार्ग पर गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को घेरा। इस दौरान हुई मुठभेड़ में उस्मान पुत्र नक्शे अली निवासी खेमपुर, थाना अजीमनगर, रामपुर के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सीएचसी मीरगंज भेजा गया। उसके साथी रईस पुत्र मोहम्मद शाह निवासी महेशपुरा, थाना भोट, रामपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने 5 सितंबर को ग्राम नौगांव से दो भैंस चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए। मामले में मीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *