बरेली। चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से प्याज की कीमतों में लगातार वृद्धि के बीच बाजार में इसका भाव 70 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। मंडी समिति और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम को अलर्ट कर दिया गया है। थोक विक्रेताओं द्वारा प्याज की जमाखोरी या कालाबाजारी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि व्यापारी प्याज का अनावश्यक भंडारण न करें, जिससे कीमतों में और बढ़ोतरी हो किसी के पास गोदाम में प्याज पाया गया उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्याज के दाम 70 रुपये के पार, जमाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम।