बरेली । इज्जतनगर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने इज्जतनगर मंडल के निरीक्षण के दौरान मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के विशेष अनुरोध पर ‘प्रेम’ कार्यालय का दौरा किया। कार्यालय पहुंचने पर मंडल मंत्री रजनीश तिवारी सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक का भव्य स्वागत किया।इस दौरान महाप्रबंधक ने यूनियन को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा बैठकों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही रेल कर्मचारियों के हितों, सुविधाओं और कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात को रेल कर्मचारियों की समस्याओं और कल्याणकारी मुद्दों को प्रमुखता से रखने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), मंडल सुरक्षा आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मंडल संरक्षा अधिकारी तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।वहीं, संगठन की ओर से संतोष यादव, मोहित भदौरिया, अनवारुल हसन, रचित गोयल, बी.के. कटियार, दिनेश यादव, मनोज यादव, चेतराम शर्मा, राजू कुमार, राजेंद्र कुमार गुप्ता, अनिल शर्मा, रवि रमोला, नेमी चंद्र मीना, राजेश यादव, प्रमोद यादव, सतेंद्र यादव, मुकेश मीना, बृजेश कुमार, सोनू सिंह एवं हरि ओम सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।महाप्रबंधक के इस दौरे के दौरान रेलवे प्रशासन और कर्मचारी संगठन के बीच संवाद तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श को विशेष महत्व दिया गया।
महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने ‘प्रेम’ कार्यालय का किया निरीक्षण, रेल कर्मचारियों के कल्याण पर हुई चर्चा