Headlines

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का आरोप

बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी को दो दिनों से हाउस अरेस्ट किया गया है।जिया उर रहमान के अनुसार, फरीदपुर में पूर्व जिला महासचिव कमर गनी और पूर्व जिला सचिव सुधीर रस्तोगी को रोका गया है। वहीं, पूर्व जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया और सुखविंदर सिंह को बहेड़ी में रोके जाने का आरोप लगाया गया है।जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई कांग्रेस नेताओं को दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है।उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का हवाला देते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस नेताओं को अपनी बात रखने से क्यों रोका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *