Headlines

अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी पर 11 अक्टूबर को कार्यक्रम

बरेली। श्रीराम मंदिर आंदोलन के महानायक पूज्य अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद की ओर से 11 अक्टूबर को बरेली में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम, महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल और महानगर मंत्री संजय शुक्ला ने कहा कि अशोक सिंघल जी ने समाज की एकता और अखंडता के लिए अपना वैभव और सुख-सुविधाएं त्यागकर प्रचारक जीवन अपनाया। उनका त्याग और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्म शताब्दी कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।संजय शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम 11 अक्टूबर, रविवार को अपराह्न तीन बजे प्रभा सिनेमा के निकट स्थित सभागार में होगा। शुरुआत अशोक सिंघल जी के जीवन पर आधारित 25 मिनट की फिल्म के प्रदर्शन से होगी। इसके बाद विहिप के केंद्रीय सहमंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी का उद्बोधन होगा।आशु अग्रवाल ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता सभी प्रखंडों की बस्तियों में जाकर निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने हिंदू समाज से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान परम केसवानी, मिलेंद्र , आशु अग्रवाल , संजय शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *