Headlines

युवक को पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान धंतिया गांव निवासी फन्ने खां (32) पुत्र बुन्दन के रूप में हुई है, एएनए कॉलेज रोड से हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिले मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि फन्ने खां के खिलाफ वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और आरक्षी सुहैब शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *