Headlines

बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने और सीधे खाते में भुगतान की मांग की।

बरेली। विभिन्न बैंक शाखाओं में चार-पांच वर्षों से कार्यरत बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने और समय से भुगतान की मांग की है। बैंक सखियों में मुस्कान , रेनु कांत , अनीता ने बताया कि वे सुबह 10 से शाम चार बजे तक बैंकिंग सेवाएं देने के साथ शुक्रवार और शनिवार को क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को जागरूक करती हैं तथा ग्राम समूहों का कार्य भी करती हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र चार हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है। पिछले एक वर्ष से मानदेय भी समय पर नहीं मिल रहा है। भुगतान के लिए सीएलएफ अध्यक्ष व सचिव से रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कराने के बाद ब्लॉक और जिला स्तर की प्रक्रिया पूरी होती है, जिससे कई-कई महीने लग जाते हैं। बैंक सखियों ने मानदेय सीधे उनके खातों में भेजने और उन्हें स्थायी पद देने की मांग की है। साथ ही मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने तथा नए बैंक खातों पर मिलने वाला इंसेंटिव सुनिश्चित कराने की मांग की है। मांग करने बालों में सुनीता कुमारी , रामबती , दुर्गेश , मुस्कान , क्रांति , अनिता , नीतू, नीरज, मधु , रेनूकांत , केसरबती और कमलेश आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *