Headlines

सिटी हार्ट कॉलोनी में जलभराव, डीएम से स्थायी समाधान की मांग।

बरेली। स्टेडियम रोड सिटी हार्ट कॉलोनी के घरों में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर स्थायी समाधान की मांग की है। जगदीश अरोड़ा, दर्शन लाल भाटिया और मिंटू सूरी ने बताया कि सात सितंबर को हुई भारी बारिश में कॉलोनी के करीब 90 प्रतिशत घरों में दो से चार फुट तक पानी भर गया। बाहर से तेज बहाव के साथ पानी कॉलोनी में घुसने से घरों का सामान खराब हुआ और लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। गंदा पानी भरने से कई लोग संक्रमण की चपेट में भी आए।क्षेत्रवासियों के अनुसार, करीब 150 मकानों वाली कॉलोनी पिछले 15 वर्षों से हर बरसात में 10 से 15 दिनों तक जलमग्न रहती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विधायक निधि से सड़क निर्माण चल रहा है। इसी के साथ ड्रेनेज पाइप, पिट और सकिंग पंप की व्यवस्था कर दोनों गेटों से पानी मुख्य नाले तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने डीएम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मांग करने बालों में जगदीश अरोड़ा, दर्शन लाल भाटिया, मिंटू सूरी , गुरकीरत सिंह , परमजीत सिंह , राम अरोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *