Headlines

कान्हा उपवन की अव्यवस्थाओं के खिलाफ गौ सेवकों ने उठाई आवाज , डॉक्टर हरपाल की जांच की मांग बरेली।

नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गोवंश की कथित दुर्दशा, व्यवस्थाओं में अनियमितताओं और पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोपों को लेकर गौ सेवकों एवं हिंदू संगठनों में रोष है। मामले को लेकर कान्हा उपवन संघर्ष समिति का गठन किया गया है।कान्हा उपवन सेवा संघर्ष समिति के गौ सेवक पंकज पाठक , अरुण पटेल फौजी , हिमांशु पटेल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।गौ सेवक पंकज पाठक , अरुण पटेल फौजी , हिमांशु पटेल के नेतृत्व में समिति में विभिन्न गौ सेवकों और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।समिति ने गौशाला की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि गोवंश को पर्याप्त चारा, पानी, उपचार और आवश्यक देखभाल उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। समिति ने चारा आपूर्ति, स्टॉक, भुगतान, उपचार अभिलेख, मृत्यु रजिस्टर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी जांच कराने की मांग की है।समिति ने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए उनके पूर्व तैनाती स्थल मेरठ से जुड़े गोवंश की मौत के प्रकरण के अभिलेख भी जांच में शामिल करने की मांग की है।समिति ने प्रशासन से सात दिन में कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि जांच में लापरवाही, भ्रष्टाचार या पशु क्रूरता प्रमाणित होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन के दौरान विशाल सक्सेना , तरुण , सोनू ठाकुर , अरुण पटेल , वंश चौहान , शिव कुमार , रिर्दोष राठौर , गीता , सचिन चौहान , नितिन छावड़ा आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *