Headlines

दो मोटरसाइकिल सहित दो चोर गिरफ्तार।

बरेली। थाना आंवला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी की स्प्लेण्डर प्रो बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, कसूमरा निवासी मनोज मौर्य की स्प्लेण्डर प्रो बाइक संख्या UP25BL8669 नौ सितंबर को चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर रेवती स्टेशन तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार अमन पुत्र नरेश दिवाकर निवासी रहटुइया, आंवला और नक्षत्र उर्फ छोटू पुत्र बलवंत कश्यप निवासी राजगढ़ कुम्भी, मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी कर बेचने की फिराक में होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने एक पल्सर बाइक भी सीज की है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *