बरेली। जमीन पर कब्जे के विवाद में जानलेवा हमला करने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में भोजीपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर को इमरान खान पुत्र महबूब खान निवासी रोहली टोला, पुराना शहर, थाना बारादरी ने भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि जमीन पर चल रहे काम को बंद कराने के इरादे से आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामले में नौ नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा संख्या दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 16 अक्टूबर की सुबह करीब 3:50 बजे भूड़ा अंडरपास के पास बंद पड़े चाय के खोखे से इश्तयाक उर्फ पराडा पुत्र मुनव्वर खां और नसीम रजा पुत्र अहमद रजा निवासी सैदपुर चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल दो डंडे बरामद किए।पुराना जमीन विवाद बना हमले की वजहपुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इमरान खान के साथ पुराना जमीन विवाद होने की बात स्वीकार की। आरोपियों के मुताबिक, इसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ और उन्होंने मारपीट की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार इश्तयाक उर्फ पराडा के खिलाफ भोजीपुरा थाने में पहले भी मारपीट और धमकी से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं।
जमीन कब्जाने के इरादे से जानलेवा हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार