राष्ट्र जगत संवादददाता
राष्ट्र जागरण युवा संगठन की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर के नेतृत्व में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व अनाथालय स्थित गुरुकुल के बच्चों के साथ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सभी बच्चों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई तथा उनके साथ समय बिताकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पारिवारिक अपनापन एवं स्नेह का एहसास कराना रहा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम, जिला संयोजक अनिता गुप्ता, जिला सचिव मालती कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही
अनाथालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व