Headlines

रक्षाबंधन पर सेंट्रल जेल में छलका भाई-बहन का स्नेह, बहनों ने बांधी राखी और मांगी जल्द रिहाई की दुआ

बरेली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम का भावनात्मक दृश्य बरेली सेंट्रल जेल में देखने को मिला। जेल में बंद कैदी भाई इस त्योहार पर अपनी बहनों के स्नेह से वंचित न रहें, इसके लिए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की। सुबह से ही सेंट्रल जेल के बाहर सैकड़ों बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए पहुंचीं।
राज्य शासन के निर्देश पर जेल प्रशासन ने जेल परिसर में राखी बांधने की विशेष व्यवस्था की गई । लंबे समय बाद अपने भाइयों से मिलकर बहनों के चेहरे खुशी और भावुकता से भर उठे। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, तिलक लगाया और उनकी जल्द रिहाई व सुखद भविष्य की कामना की।
जेल प्रशासन ने मुलाकात के दौरान बहनों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए, ताकि वे अपने भाइयों के साथ कुछ समय बिताकर दिल की बातें कर सकें। रक्षाबंधन के अवसर पर जेल परिसर में कई भावुक पल देखने को मिले, जहां भाई-बहन के रिश्ते की मिठास सलाखों के बीच भी कायम नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *