Headlines

जुलूसों में नियम तोड़ने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डीजे वाहन सीज

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। बारावफात जुलूसों से पहले बरेली पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन और माल वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड डीजे लगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में सर्किल नगर द्वितीय क्षेत्र के थाना सीबीगंज और थाना किला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 11 डीजे वाहनों को सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार माल वाहनों की बॉडी को मॉडिफाई कर उनमें डीजे सिस्टम लगाया गया था, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा था। कार्रवाई के तहत थाना सीबीगंज में 7 और थाना किला में 4 वाहन मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *