बरेली। सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से REV Expo Uttar Pradesh 2026 की नेटवर्किंग मीट मंगलवार को बरेली के राजीव नगर, एयरपोर्ट रोड स्थित कंट्री ग्रीन होटल में आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में सोलर EPC कॉन्ट्रैक्टर, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर, इंस्टॉलर, डेवलपर, निर्माता और सोलर उद्योग से जुड़े कई लोगों ने भाग लिया।
बैठक में सोलर उद्योग में बढ़ते व्यापारिक अवसरों, नई तकनीक, बाजार की संभावनाओं और आपसी सहयोग पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से परिचय कर नए व्यापारिक संबंध बनाने और भविष्य में साथ मिलकर काम करने पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान REV Expo Uttar Pradesh 2026 के बारे में भी जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन से जुड़ने का आह्वान किया गया।
अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह की नेटवर्किंग मीट से सोलर उद्योग को मजबूती मिलती है तथा नए व्यापारिक अवसर पैदा होते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी के सहयोग और भविष्य में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
