Headlines

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर मुस्लिम लोगों ने दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश

Spread the love

बरेली। सावन के पहले सोमवार पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल के नेतृत्व में पुराने शहर स्थित बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत कर सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। जनार्दन आचार्य के आशीर्वाद से आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपनी टीम के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कांवड़ियों के लिए पेयजल, फल वितरण तथा निःशुल्क मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई, जहां जरूरतमंद श्रद्धालुओं को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि पीस कमेटी ऑफ इंडिया का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग हर वर्ष कांवड़ियों का स्वागत करते हैं और यही भारत की साझा संस्कृति की पहचान है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, उप सलाहकार डॉ. हफीज खान डायरेक्टर हेल्थ केयर हॉस्पिटल , प्रदेश मीडिया प्रभारी हाजी सैयद सलमान, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष मोंटू खान, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष खुशनुमा खान, प्रदेश सचिव असलम खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नासिर अल्वी, अली हसन और बाबू समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *