Headlines

छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

Spread the love

नई दिल्ली, । देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों और NEET-UG परीक्षा विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य, राष्ट्रीय एकता और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह निर्णय लिया है।
अपने इस्तीफा पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी राजनीतिक या कानूनी विवाद में नहीं उलझना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और वे आगे भी देश तथा युवाओं के हित में कार्य करते रहेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देश के कई हिस्सों में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग तेज़ हो गई थी। उनके इस्तीफे को केंद्र सरकार की ओर से इस पूरे विवाद पर उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *