122 फरीदपुर विधानसभा में बढ़ीं राजनीतिक सरगर्मियां, सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की सक्रियता चर्चा में

Spread the love

राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 122 फरीदपुर (अनुसूचित जाति आरक्षित) विधानसभा में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की राजनीतिक सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वे जनता के बीच लगातार संपर्क कर रहे हैं और विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कर रहे हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. महेंद्र देव की पहचान एक ईमानदार, शिक्षाविद और समाजसेवी के रूप में रही है। उनका कहना है कि यदि उन्हें जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिलता है, तो वे फरीदपुर विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और आधारभूत सुविधाओं के समग्र विकास को प्राथमिकता देंगे।
गौरतलब है कि 122 फरीदपुर विधानसभा बरेली जनपद की महत्वपूर्ण अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित सीट है, जहां हर चुनाव में राजनीतिक मुकाबला काफी रोचक रहता है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित दावेदारों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
डॉ. महेंद्र देव ने विश्वास जताया कि जनता का सहयोग मिलने पर वे फरीदपुर विधानसभा को विकास, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *