Headlines

दशहरा पर बरेली में यातायात डायवर्जन, सुबह सात बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री

बरेली। दशहरा पर 20 अक्टूबर को रावण दहन और मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। 20 अक्टूबर को सुबह सात बजे से मेला समाप्त होने तक भारी वाहनों और जरूरत पड़ने पर हल्के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।परसाखेड़ा रोड नंबर-1, विल्वा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, सैटेलाइट तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहे से शहर की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर-1 तथा बड़े बाईपास से इन्वर्टिस तिराहे होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक आ-जा सकेंगे। लखनऊ जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से विल्वा, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहे होकर गुजरेंगे। बदायूं जाने वाले वाहन बड़े बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर और बुखारा मोड़ होकर जा सकेंगे। बरेली से बदायूं जाने वाले भारी वाहनों को भी इसी मार्ग का प्रयोग करना होगा।भीड़ बढ़ने पर इन रास्तों पर रोकमेले के दौरान भीड़ बढ़ने पर चार पहिया वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा को इज्जतनगर तिराहे से कुदेशिया फाटक, अशोक नगर तिराहे से कुदेशिया अंडरपास, किला क्रॉसिंग से अलखनाथ मंदिर, सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर, मूर्ति नर्सिंग होम से गंगापुर मठ की चौकी, श्यामगंज चौराहे से कालीबाड़ी तथा बरेली कॉलेज, पटेल चौक और चौपला चौराहे से नॉवेल्टी की ओर जाने से रोका जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों से एडवाइजरी का पालन करने और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *