उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के प्रथम सिंधोरा आगमन पर रविवार को सिंधोरा बाजार उद्योग व्यापार मंडल की ओर से उनका अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं वाराणसी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शुभम सिंह तथा जिला महासचिव काजू यादव का भी स्वागत किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने सिंधोरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को नवीनीकरण प्रमाण पत्र वितरित किए। अध्यक्ष प्रमोद कुमार ‘नारायण’, उपाध्यक्ष हरिलाल मौर्य, महामंत्री शशिकांत जायसवाल, कोषाध्यक्ष अविनाश मधुकर, महासचिव धीरज गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर बाजार के व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखीं। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल के महामंत्री शशिकांत जायसवाल के आवास पर हुआ। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र जायसवाल, मोहम्मद मुस्तफा, सरोज कुमार सोनकर, मुस्ताक हाशमी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
सिंधोरा व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता का किया स्वागतवाराणसी।