भारतीय स्वर्णकार संस्थान के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज मंडल प्रभारी तथा काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल न्याय मंच के वाइस प्रेसिडेंट राजेश सोनी ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर थाना सिगरा पहुंचकर आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थाना परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा।
राजेश सोनी ने थाना सिगरा में मनाई कृष्ण जन्माष्टमीवाराणसी।