Headlines

PDA संकल्प समारोह में सामाजिक न्याय और शिक्षक हितों की आवाज बुलंदवाराणसी, समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी लाल बिहारी यादव के समर्थन में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की ओर से चुनाव तैयारी एवं समीक्षा बैठक के तहत PDA संकल्प समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’ एवं प्रदेश सचिव अब्दुल कलाम आजाद ने किया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने कहा कि आगामी शिक्षक एवं स्नातक खंड चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क कर बूथ स्तर पर मजबूती से काम करें। विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. ओपी सिंह एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने शिक्षा और शिक्षक हितों को मजबूत करने की जरूरत बताई। पूर्व विधायक राबिया कलाम ने शिक्षकों के अधिकार, सम्मान, सेवा सुरक्षा एवं पुरानी पेंशन जैसे मुद्दों के समाधान की मांग की।कार्यक्रम की अध्यक्षता हैदर गुड्डू ने तथा संचालन मन्नू अंसारी ने किया। दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित ने कहा कि सुरक्षित एवं सम्मानित शिक्षक ही बेहतर शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है। वक्ताओं ने विधान परिषद शिक्षक चुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन का आह्वान किया।कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत मिश्रा उर्फ ‘किशमिश गुरु’, अब्दुल समद अंसारी, विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’, किशन दीक्षित, इस्तकबाल कुरैशी, राबिया कलाम, पूजा यादव, अनवारूल हक अंसारी, भीष्म नारायण यादव, शमीम अंसारी, जीशान कलाम, इरशाद अहमद, मुमताज खान, अरविंद सिंह, संजय सोनकर, सैयद नईम खान, मोतीलाल यादव, अजहर उर्फ गुड्डू मास्टर, रूप नारायण पटेल, अवधेश अम्बेडकर, जावेद अंसारी, डॉ. आलम, रूबी खान, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *