Headlines

काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषितवाराणसी।

काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक रविवार को अमन लॉन, नटिनियादाई नवलपुर में आयोजित हुई। बैठक में सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कोर कमेटी के डॉ. ए.पी. सिंह, राजेश श्रीवास्तव और रणजीत सिंह ने उपस्थित सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की।नई कार्यकारिणी में डॉ. ए.पी. सिंह, अजय पटेल और राजेश श्रीवास्तव को संरक्षक बनाया गया। राजेश वर्मा एवं बबलू जी को प्रभारी, आनंद जायसवाल को अध्यक्ष, सुनील खेतान एवं अभिषेक उपाध्याय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अंकित पांडेय एवं शिव गुप्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। निशा सिंह और नीरा गोंड को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया।पंकज सिंह को संयोजक तथा दीपू कश्यप, राधेश्याम गोंड और बृजेश सिंह को सह-संयोजक बनाया गया। ओमवीर सिंह को महामंत्री (संगठन) और करन यादव को महामंत्री (प्रशासन) की जिम्मेदारी मिली। अमित वर्मा को कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, रणजीत सिंह एवं पवन सिंह को विधिक सलाहकार तथा अभिषेक यादव को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।नीरा गोंड को प्रचार-प्रसार मंत्री तथा सुनील श्रीवास्तव को संगठन मंत्री बनाया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर जियुत बंधन गोंड, हरिहरन एवं मनोरंजन सिंह को जिम्मेदारी दी गई। मंत्री पद पर सुनीता यादव, सुमित्रा वर्मा एवं सुमित सिंह को मनोनीत किया गया।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक बच्चन सिंह, अभिषेक सिंह, धर्मेंद्र प्रजापति, शैलेश कुमार गुप्ता, जय पटेल और सुजीत यादव सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। बैठक में व्यापार मंडल को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *