Headlines

11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से टेंट मजदूर की मौत

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के सैदपुर खजुरिया निवासी 40 वर्षीय टेंट मजदूर की बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा थाना कैंट क्षेत्र के नकटिया स्थित रजा मस्जिद में टेंट लगाते समय हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।सैदपुर खजुरिया निवासी नाजिम पुत्र साबिर करीब चार वर्षों से इकबाल अहमद के टेंट हाउस पर काम करता था। उसकी पत्नी नूरी ने बताया कि बुधवार सुबह नाजिम नकटिया स्थित रजा मस्जिद में टेंट लगाने गया था। मस्जिद में ग्यारहवीं शरीफ की नियाज का कार्यक्रम होना था। टेंट लगाने के दौरान पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में टेंट का पाइप आ गया। पाइप के संपर्क में आते ही नाजिम को तेज करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।हादसे के बाद टेंट हाउस मालिक इकबाल अहमद ने नाजिम को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाजिम की पत्नी नूरी और 7 बच्चे हैनाजिम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *