Headlines

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार इज्जतनगर पुलिस टीम बग्गा ग्राउंड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभिषेक दिवाकर (22) पुत्र राजेश दिवाकर, निवासी बड़ी विहार, थाना इज्जतनगर, बरेली को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने तमंचा किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था और अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बरेली के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर, इज्जतनगर, भोजीपुरा और बारादरी में वर्ष 2025 के विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी/संबंधित धाराओं के साथ भोजीपुरा थाने में आर्म्स एक्ट का मामला भी शामिल है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेशचन्द्र गौतम, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल इकबाल और हेड कांस्टेबल राजकमल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *