Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कुतुब दानावली सरकार के उर्स में चढ़ी चादर, मांगी गई लंबी उम्र की दुआ

बरेली। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर हिंदुस्तानी पसमांदा मंच, बरेली के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में कुतुब दानावली सरकार के उर्स के मौके पर दरगाह पर चादर पेश की गई।दरगाह के मुतव्वली अब्दुल वाजिद साहब ने चादर पेश कराई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश की तरक्की एवं खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही देश में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द कायम रहने की भी दुआ मांगी गई।इस अवसर पर शारिक अब्बासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरगाह पर चादर पेश कर देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ करना गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का संदेश है। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती और विकास के लिए सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को मिल-जुलकर आगे बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी गुलन खान सह सचिव शानू, साजिद बेग, आलम कुरैशी,हसीब अंसारी, सैयद मिराज, मोहम्मद फरकान, शफाअतुल्लाह, मोहम्मद जुबैर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *