बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।थाना प्रभारी भोजीपुरा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल परमानंद और कांस्टेबल संजय सागर शुक्रवार देर रात क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रात 11:57 बजे धौराटांडा-आटामांडा रोड से ग्राम जटौआ जाने वाले मार्ग पर बाग के किनारे से इरशाद उर्फ छोटा निवासी घुरसमसपुर, थाना भोजीपुरा को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और मारपीट से जुड़े मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है।
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार