Headlines

जिलाधिकारी ने मिनी बाई पास व किला क्षेत्र की जलभराव वाली कालोनियों का किया निरीक्षणनिरीक्षण में पाया नदी की भूमि पर बसाई गई कालोनियों के कारण जलभराव की उत्पन्न हुई समस्यासीमांकन, अवैध कब्जेदारों को नोटिस तथा बिना मानचित्र स्वीकृति वाले निर्माण सील करने के निर्देश

बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मिनी बाई पास व किला क्षेत्र की जलभराव प्रभावित कालोनियों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मिनी बाईपास स्थित लाजपत नगर, केसर वाटिका, त्रिवेणी एनक्लेव एवं किला क्षेत्र में बालाजी विहार कालोनियों का भ्रमण किया तथा स्थानीय निवासियों से बातचीत कर जलभराव की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जलभराव का प्रमुख कारण नदी की भूमि एवं प्राकृतिक जल निकासी क्षेत्र पर कालोनियों का विकसित होना है, जिससे वर्षा जल का प्रवाह बाधित हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ नदी की भूमि पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बालाजी विहार कालोनी में जिलाधिकारी ने भूमि का सीमांकन कराए जाने तथा अवैध कब्जेदारों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दो निर्माणाधीन मकानों में भवन निर्माण का कार्य चल रहा था , किंतु स्वीकृत मानचित्र उपलब्ध न होने पर जिलाधिकारी ने दोनों भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त यू.एस. मेमोरियल स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य को भी अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना विधिक स्वीकृतियों के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर ईशिता किशोर सहित नगर निगम एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *