Headlines

बरेली कॉलेज में छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलिजर्जर भवनों के सुरक्षा ऑडिट, हॉस्टल और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बरेली। परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) और छात्र शक्ति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बरेली कॉलेज परिसर में सभा आयोजित कर दिल्ली के सत्य निकेतन में हुई दुखद घटना में जान गंवाने वाले छात्रों और मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कॉलेज की विभिन्न समस्याओं और छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्राचार्य को संबोधित ज्ञापन चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह को सौंपा गया।सभा में पछास की निशा ने कहा कि सत्य निकेतन हादसे ने विद्यार्थियों को झकझोर दिया है। उन्होंने पुराने भवनों की सुरक्षा जांच कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। छात्र प्रतिनिधि देवाशीष ने कहा कि बरेली कॉलेज की कई इमारतें काफी पुरानी और जर्जर हालत में हैं। ऐसे में किसी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए सभी पुराने भवनों और कक्षाओं का सुरक्षा ऑडिट कराया जाना जरूरी है।छात्र शक्ति परिषद के अभिषेक ने कहा कि आसपास के शहरों और कस्बों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी कॉलेज में पढ़ने आते हैं। हॉस्टल की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें महंगे कमरों में रहना पड़ता है। उन्होंने कॉलेज परिसर में हॉस्टल निर्माण की मांग की। वहीं पछास के कैलाश ने स्वच्छ पेयजल, फीस जमा करने के लिए पर्याप्त काउंटर, कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।ज्ञापन में चार प्रमुख मांगेंछात्र संगठनों ने कॉलेज की सभी पुरानी इमारतों और कक्षाओं का समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट कराने, जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालयों का निर्माण, पेयजल टंकियों और आरओ की नियमित सफाई तथा छात्रों के लिए हॉस्टल का निर्माण कराने की मांग की।सभा और ज्ञापन के दौरान दिशा, आदित्य सिंह, शफक, गुंजन, विकास दिवाकर, साहिल खान, फैसल खान, कपिल, अमित, अभिनव गौड़, झलक सक्सेना, अंजली, मुस्कान, वैष्णवी, काजल गंगवार और अर्चना समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *