Headlines

रावण दहन स्थलों का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

बरेली। दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन ने थाना प्रेमनगर क्षेत्र के हार्टमैन स्कूल और अशरफ खां छावनी स्थित रावण दहन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने कार्यक्रम आयोजकों से बातचीत कर आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कार्यक्रम के दौरान सतर्क रहने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसपी सिटी ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *