बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव शाहपुर बनियान निवासी 18 वर्षीय हरि शरण पुत्र गंगाधर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।हरि शरण के पिता गंगाधर ने बताया कि उनका बेटा बीती शाम खेत पर गया था। वहां से वह पैदल घर लौट रहा था और सड़क किनारे चल रहा था। इसी दौरान खुदागंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया।टक्कर लगने से हरि शरण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल हरि शरण को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है , जहां उसका इलाज चल रहा है।
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती