Headlines

नौ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

बरेली। शाही थाना पुलिस ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी साबिर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार, 20 अक्टूबर को ग्राम लमकन की पुलिया से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को बच्ची की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ला आजादनगर निवासी साबिर उर्फ सोनू (26) ने उसकी नौ वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर थाना शाही में मुकदमा दर्ज किया गया ।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 62 और 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 की बढ़ोतरी की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। मंगलवार को उसे ग्राम लमकन की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है, जहां वह घरेलू सामान भी बेचता है। पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को बच्ची उसकी दुकान के पास खड़ी थी। आरोप है कि वह उसे बंद कमरे में ले गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक शिवानी चौधरी, हेड कांस्टेबल हरिओम और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *