Headlines

बिथरी चैनपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बरेली। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे टहाताजपुर तिराहे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सनी पुत्र गंगाशरण, निवासी ग्राम श्यामनगर गौटिया, थाना बिथरी चैनपुर, बरेली, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।बरामदगी के आधार पर थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में बताई यह बातपुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति से तमंचा मिला था। उसके अनुसार, वह उस व्यक्ति से पहले से परिचित नहीं था। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस अपने पास रख लिए थे। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार की।पुलिस टीम में रहे शामिलथानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अंकुर, हेड कांस्टेबल इस्लाक अहमद तथा कांस्टेबल 417 सचिन कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *