Headlines

कई गांवों को शहर से जोड़ने वाली सड़क जर्जर, मरम्मत की मांगजनता दल सेक्यूलर ने दिया ज्ञापन

बरेली। सीबी गंज क्षेत्र के कई गांवों को शहर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क की मरम्मत एवं नवनिर्माण की मांग को लेकर जनता दल सेकुलर के जिला अध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि गौतारा, सीतापुर, माधोपुर, रूपपुर, ऐना, जोगीठेर, चंदपुर काजियान, गौटिया मोड़ से सरनिया, पस्तौर और सीबी गंज को जोड़ने वाला मार्ग काफी समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कार्यकर्ताओं ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।जिला अध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर सड़क की शीघ्र मरम्मत अथवा नवनिर्माण कराने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। ज्ञापन के दौरान सूरज आदिल , परमेश्वरी , रोहित ,अजय , वीरेंद्र , नरेश पाल , प्रधान , शिवम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *