Headlines

बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर गांव में रविवार को बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खंभे में करंट उतरने की शिकायत पहले भी की जा चुकी थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।मिर्जापुर जागीर निवासी कृपाल सिंह पुत्र रूम सिंह पिछले करीब पांच वर्षों से एसआर में नौकरी कर रहे थे। रविवार को ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के पड़ोस में लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में वह आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।हादसा होते देख आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक को खंभे से अलग कराया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली के खंभों और लाइनों से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर पंचायत और बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने के साथ ही क्षेत्र में जर्जर और खतरनाक विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *