राष्ट्र जगत संवाददाता
बरेली। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शनिवार को बरेली पहुंचे। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने पूर्व उपसभापति अतुल कपूर के आवास पर पहुंचकर विभिन्न सामाजिक लोगों से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। खन्ना ने उपस्थित लोगों से संवाद कर प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया। अतुल कपूर ने समाज को राजनीतिक रूप से सक्रिय करने का आग्रह किया। इस अवसर पर अनुपम कपूर, अनंत अरोड़ा, डॉ. विनोद पगरानी, रवि छाबड़ा, विनोद ग्रोवर, सरदार ज्ञानी काले सिंह, यशपाल कक्कड़, डॉ. केएम अरोड़ा, पवन अरोड़ा, प्रवेश उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे। रवाना होते समय वित्त मंत्री ने पार्षद सोनिया अतुल कपूर को आशीर्वाद दिया।