Headlines

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, बीसलपुर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

19 सितंबर को घर से निकला था शिवम शर्मा

राष्ट्र जगत संवाददाता रोहित मिश्रा

बीसलपुर। कस्बे के दुर्गा मोहल्ला, हरित क्रांति स्कूल के पास रहने वाले युवक शिवम शर्मा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर बीसलपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

दुर्गा मोहल्ला निवासी बिट्टो देवी पत्नी राम सहाय शर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र शिवम शर्मा 19 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे घर से निकला था। परिजनों के अनुसार, शिवम अमरा कासिमपुर निवासी रजनीश पुत्र गोपाल और मिथुन के साथ गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।

परिजनों का कहना है कि शिवम के संबंध में जानकारी करने पर संबंधित युवकों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। वहीं, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा शिवम को उक्त युवकों के साथ वाहन में जाते देखे जाने की बात भी सामने आई है।

तहरीर मिलने के बाद बीसलपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस लापता युवक की तलाश के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *