बरेली, 23 सितंबर। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा सदस्यों के बीच आपसी मैत्री एवं मेल-जोल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलए मॉल में फिल्म ‘मिर्जापुर’ देखने का आयोजन किया गया। क्लब के 70 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कॉफी एवं नाश्ते के साथ फिल्म का आनंद उठाया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रोहित जिंदल ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल में मैत्री एवं मेल-जोल महत्वपूर्ण आधार हैं। रोटरी केवल सेवा का माध्यम ही नहीं, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने और मजबूत संबंध स्थापित करने का एक वैश्विक मंच भी है। ऐसे आयोजन सदस्यों को साथ समय बिताने तथा आपसी सौहार्द और मैत्री को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर पीडीजी रवि अग्रवाल, क्लब प्रशिक्षक घनश्याम खंडेलवाल, अध्यक्ष रोहित जिंदल, सचिव शिशिर पांडेय, संजय अग्रवाल, अंकुर बंसल एवं ध्रुव तिलक सहित 70 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने इस मनोरंजक फिल्म का भरपूर आनंद लिया।
रोटरी क्लब बरेली साउथ के 70 से अधिक सदस्यों ने देखी फिल्म ‘मिर्जापुर’