Headlines

13 सितंबर को कानपुर में महासम्मेलन, बरेली से पहुंचेंगे 100 से अधिक व्यापारी राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल का विशाल महासम्मेलन 13 सितंबर को कानपुर में आयोजित होगा। सम्मेलन को लेकर बरेली के व्यापारियों में उत्साह है। इसे लेकर संगठन की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गई।जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने देश और प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया है। सम्मेलन में प्रदेशभर से 1000 से अधिक व्यापारियों के शामिल होने की उम्मीद है। बरेली से भी 100 से अधिक व्यापारी कानपुर पहुंचेंगे।अतुल शर्मा ने बताया कि महासम्मेलन का उद्देश्य व्यापारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा करना है। सम्मेलन में व्यापारियों के उत्पीड़न, समस्याओं और व्यापारी कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।बैठक में संगठन मंत्री विपुल अग्रवाल, जिला सचिव ऋषि डुडेजा, विधिक सलाहकार एडवोकेट अनूप कुमार शर्मा, जिला सचिव दीपकमल दीक्षित, उपाध्यक्ष अजय चौहान, जिला सचिव विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *