Headlines

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर लगाएगी आम आदमी पार्टी

बरेली। आम आदमी पार्टी 27 सितंबर को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर जिले में रक्तदान शिविर आयोजित करेगी। पार्टी ने युवाओं और भगत सिंह के विचारों को मानने वाले लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि देने की अपील की है।प्रेस वार्ता में तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर जनक प्रसाद ने बताया कि सांसद संजय सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।प्रेस वार्ता में तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर जनक प्रसाद ने बताया कि सांसद संजय सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।जिला प्रभारी नरेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलने वाली पार्टी है और समाज सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देती है।प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्य, महासचिव बसंत चौहान, नितिन शर्मा, सुमित शर्मा, कृष्ण भारद्वाज, सब्दर हुसैन, शाने आलम, अब्दुल नईम, पीपी यादव, दीदार दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *