Headlines

बाबूराम धर्मशाला शिवाजी मार्ग में 14 सितंबर से विराजेंगे गणपति बप्पा, सप्ताह भर चलेगा महोत्सव

बरेली। मराठा बुलियन एसोसिएशन एवं श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से शिवाजी मार्ग स्थित बाबूराम धर्मशाला में 14 सितंबर से सार्वजनिक गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा विराजमान की जाएगी और 20 सितंबर तक श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सप्ताहभर महोत्सव आयोजित किया जाएगा।समिति के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने प्रेस वार्ता में बताया कि बरेली में सार्वजनिक गणेश महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1996 में मराठी परिवारों के साथ छोटे स्तर पर की गई थी। समय के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ती गई और आज यह आयोजन नाथ नगरी के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से प्रेरित यह महोत्सव सामाजिक समरसता, भाईचारे और सनातन संस्कृति का संदेश देता है।महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, महाआरती, भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, सम्मान समारोह और प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा विशेष रूप से महाराष्ट्र से मंगाई गई है।अनिल पाटिल ने बताया कि बरेली में पिछले तीन दशकों से यह महोत्सव लगातार आयोजित हो रहा है और इसमें व्यापारी वर्ग, महिलाएं, युवा तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा बुद्धि, विद्या और ज्ञान के दाता तथा विघ्नहर्ता हैं, इसलिए किसी भी शुभ कार्य से पहले उनकी पूजा का विशेष महत्व है।महोत्सव का समापन 20 सितंबर को भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा और विसर्जन के साथ होगा। इस बार शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र के नासिक से आने वाला 100 सदस्यीय पारंपरिक बैंड रहेगा, जो शहर की सड़कों पर विशेष प्रस्तुति देगा। इस प्रेस वार्ता में जितेंद्र रस्तोगी विशाल मल्होत्रा राजकुमार राजपूत संजीव अग्रवाल राजीव अग्रवाल विशाल रस्तोगी विनीत रस्तोगी आशीत रस्तोगी दयाशंकर वर्मा विनोद वर्मा भूपेश कुमार, पवन बाजपेई, उमंग शंकर, राजेंद्र कश्यप, अमन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सोनू, वरुण अग्रवाल, सुशील बंसल, सुदेश अग्रवाल सुभाष गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, आशीष पटवा, गगन मेहरोत्रा, करण शर्मा, मनोज अरोरा, मुनीष शर्मा, अर्पण गर्ग, तुषार गर्ग, अविनाश पाटील, सरजेराव पाटिल, मंगेश कदम नानासाहेब गाडे, मुनीश शर्मा, विजय पाटिल प्रमोद पाटिल दशरथ घाडगे, पांडुरंग मराठा गणेश जाधव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *