Headlines

राष्ट्र जागरण महिला मोर्चा ने आयोजित किया डांडिया महोत्सव, महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग

राष्ट्र जगत संवाददाता

बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा की ओर से मंडल महासचिव सरिता सक्सेना के निवास स्थान पर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांडिया नृत्य के माध्यम से उत्सव की खुशियां साझा कीं। आयोजन में महिला एकता, आपसी सौहार्द और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना, जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम, जिला संयोजक अनीता गुप्ता, डिंपल मेहंदी रत्ता, दिशा, पूनम गंगवार, मोहनी वर्मा, सुजाता शर्मा, पूजा कालरा, मालती कश्यप और अनुपम सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। डांडिया महोत्सव से आपसी प्रेम, भाईचारे और महिला एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने और सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता रहेगा।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *