Headlines

82 लाख रुपये कीमत के 411 गुम-चोरी मोबाइल बरामदसीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए मोबाइल

बरेली। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेली पुलिस ने सितंबर में बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस, साइबर टीम और जनपदीय सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में 411 गुम एवं चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल और आधुनिक तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल किया। तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन को ट्रेस कर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से इन्हें बरामद किया।पुलिस के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक चलाए गए अभियान में अब तक कुल 3506 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 1 लाख 20 हजार रुपये है।सुभाषनगर पुलिस ने सबसे अधिक 42 मोबाइल किए बरामदसितंबर में थानावार बरामदगी में सुभाषनगर थाना 42 मोबाइल के साथ सबसे आगे रहा। बहेड़ी से 29, इज्जतनगर से 28, आंवला से 27, बारादरी से 23, कोतवाली से 20, फरीदपुर से 19, मीरगंज और भमोरा से 18-18 मोबाइल बरामद किए गए।कैंट से 17, प्रेमनगर व भुता से 15-15, फतेहगंज वेस्ट व नवाबगंज से 12-12, शीशगढ़ व शेरगढ़ से 10-10, बिथरी चैनपुर से नौ, किला, सीबीगंज, सिरौली, देवरनियां और क्योलड़िया से आठ-आठ तथा भोजीपुरा से सात मोबाइल बरामद हुए। बन्धुगंज व जनपदीय सर्विलांस सेल से छह-छह, फतेहगंज ईस्ट से पांच, अलीगंज से तीन और विशारतगंज से दो मोबाइल बरामद किए गए।पुलिस टीमों को किया गया सम्मानितउत्कृष्ट कार्य करने वाली थाना प्रेमनगर, कैंट, सुभाषनगर, सीबीगंज, सिरौली, शाही, आंवला, विशारतगंज, भमोरा, फरीदपुर, फतेहगंज ईस्ट, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज वेस्ट, भोजीपुरा, बहेड़ी, शीशगढ़, शेरगढ़, हाफिजगंज और क्योलड़िया की साइबर टीमों को 1500-1500 रुपये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *