Headlines

श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस गोवर्धन पूजा में 56 भोग लगा

बरेली । पावन पित्र पक्ष में आज दिनांक 1 अक्टूबर को भगवान श्री राम महाप्रभु जी के पावन धाम रामेशवर में बरेली वालो ने पंचम दिवस श्रीमद्भगवत कथा एवं भजन संध्या के माध्यम से अपनी अपनी हाजरी लगाई।प्रातः के सत्र में प्रभु श्री राम महाप्रभु जी की असीम कृपा से उन्हीं के पावन धाम रामेशवर में आज श्रीमद्भागवत हुई जिसमें श्री वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य श्री मधुर कृष्ण के पावन सानिध्य में उनके श्रीमुख से हुई कथा का एवं भगवान श्री राम और भोलेनाथ भगवान की।महिमा का कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कथा में आज भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। सभी भक्तों में टॉफी, खिलौनों, उपहार आदि से ठाकुर जी को रिझाया गया।कथा व्यास श्री मधुर कृष्ण शास्त्री जी ने गोवर्धन पूजा का महत्व और पूजा विधि भक्तजनों को बताई।शाम के सत्र में श्री वृंदावन धाम से पधारे पूज्य पारस लाडला वा माधुरी शर्मा जी वा दिल्ली के महावीर शर्मा के संकीर्तन का लाभ भक्तजनों को मिला।कथा के मुख्य यजमान सुशील अरोड़ा,मनोज अरोड़ा,कंचन अरोड़ा,विमी अरोरा को मुख्य यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बरेली से रवि छाबड़ा,सुशील अरोड़ा,गोविंद तनेजा,समीर अरोरा,हरीश अरोरा, अवधेश अग्रवाल,दीपक अरोरा,जगदीश अरोरा,राम प्रकाश बत्रा वा अन्य को भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्री रामजी के पावन धाम में 3 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन प्रातः के सत्र में श्रीमद भागवत कथा एवं शाम के सत्र में भजन संध्या का लाभ सभी को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *