Headlines

राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मौर्चा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

बरेली । राष्ट्र जागरण युवा संगठन की मासिक बैठक मंडल महासचिव सरिता सक्सेना के आवास पर आयोजित की गई। बैठक का आयोजन संगठन के संस्थापक चेयरमैन सौरभ शर्मा के निर्देशानुसार किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करते हुए जनहित एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है। संगठन के विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़ने तथा प्रत्येक क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की विचारधारा और सामाजिक कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संगठन स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा, संजू भैया, जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, डिंपल मेहेंदीरत्ता, पूनम, मनीषा, अनुपम, दीक्षा भारद्वाज, मालती, विशाखा मौर्य, गिरीश कपूर, संतोष मौर्य, योगेश सक्सेना, वेदप्रकाश आर्य, विजय कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *