Headlines

पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से 150 लीटर डीजल चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बरेली । थाना हाफिजगंज क्षेत्र में तिरुपति बालाजी पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से चोरी हुए करीब 150 लीटर डीजल की घटना का हाफिजगंज पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का डीजल, प्लास्टिक पाइप और एक तमंचा-कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर निवासी सलीम अहमद ने 20 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि 15-16 सितंबर की रात सुन्डियावा स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक संख्या यूपी25 एटी 6571 से करीब 150 लीटर डीजल चोरी हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
चेकिंग के दौरान मुड़िया भीकमपुर पुलिया के पास पुलिस ने संदिग्ध टोयोटा इनोवा कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार ललित, विवेक और राजू के कब्जे से चार प्लास्टिक कैनों में करीब 150 लीटर डीजल और छह फीट लंबा पाइप बरामद हुआ। ललित के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी मिला।
पूछताछ में आरोपितों ने डीजल चोरी करने और उसे बेचने के लिए ले जाने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए कार को सीज कर दिया।

पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से 150 लीटर डीजल चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बरेली । थाना हाफिजगंज क्षेत्र में तिरुपति बालाजी पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से चोरी हुए करीब 150 लीटर डीजल की घटना का हाफिजगंज पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का डीजल, प्लास्टिक पाइप और एक तमंचा-कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर निवासी सलीम अहमद ने 20 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि 15-16 सितंबर की रात सुन्डियावा स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक संख्या यूपी25 एटी 6571 से करीब 150 लीटर डीजल चोरी हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।चेकिंग के दौरान मुड़िया भीकमपुर पुलिया के पास पुलिस ने संदिग्ध टोयोटा इनोवा कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार ललित, विवेक और राजू के कब्जे से चार प्लास्टिक कैनों में करीब 150 लीटर डीजल और छह फीट लंबा पाइप बरामद हुआ। ललित के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी मिला।पूछताछ में आरोपितों ने डीजल चोरी करने और उसे बेचने के लिए ले जाने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए कार को सीज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *