Headlines

कस्बा बल्लियां में हर्षोल्लास से गणेश प्रतिमा का विसर्जन

गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा कस्बा

राष्ट्र जगत संवाददाता

आंवला, बरेली। तहसील आंवला के विकासखंड आलमपुर जाफराबाद अंतर्गत कस्बा बल्लियां में रविवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा को रामगंगा घाट के लिए रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

विसर्जन यात्रा को लेकर बल्लियां चौकी प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस टीम ने कस्बे में भ्रमण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से रामगंगा घाट पहुंचकर विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।

विसर्जन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, टिंकू, नरेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू, शिवम शर्मा, मंडल मंत्री भाजपा हर्षित पंडित, अनिल कश्यप, हर प्रकाश, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव गुप्ता, मंडल मंत्री अनंत पाठक, मंडल महामंत्री सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *