आंवला। थाना आंवला पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रात उपनिरीक्षक होराम सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर अलीगंज से आंवला आने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुस्तकीम पुत्र नवी हसन निवासी लक्ष्मणपुर, थाना चन्दोसी, जनपद सम्भल को बिना नंबर की मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया गया।चेसिस नंबर की ई-चालान ऐप से जांच करने पर बाइक का पंजीकरण नंबर UP25CC6052 और स्वामी पटवारी लाल निवासी आंवला पाया गया। पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क किया तो बाइक चोरी होने के संबंध में थाना आंवला में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली। पूछताछ में आरोपी ने बाइक आंवला तहसील से चोरी करने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार